आंदोलन को धारदार बनाने को ले कार्यकारिणी का विस्तार

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के लक्ष्मीपुर स्थित मैरेज हॉल में रविवार को कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र कुशवाहा ने की। बैठक की शुरुआत में बीपीएससी परीक्षा में 23वां रैंक प्राप्त कर एसडीओ बनने वाले मनीष कुमार कुशवाहा को फूल माला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत, लगने के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। बैठक के दौरान आंदोलन को और धारदार बनाने के लिये कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रह्लाद कुशवाहा को जिला संयोजक, भृगुनाथ कुशवाहा को सह संयोजक, गोपाल कुशवाहा को सचिव, हरेंद्र कुशवाहा को महासचिव, सुभाष कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, गंगा विष्णु कुशवाहा को उपकोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं अशोक कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, डॉ. सुरेश कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा व दीनानाथ कुशवाहा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali