छपरा में आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच गोलीबारी, राहगीर को लगी गोली

0
bike sawar firing

छपरा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव में आपसी विवाद के कारण दो पाटीदारों के बीच रविवार को दिन में गोलीबारी की घटना में एक राहगीर गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति रिविलगंज थाना क्षेत्र के राजमल पिरारी गांव निवासी ललन सिंह बताया गया है। पुलिस के अनुसार होमगार्ड के जवान नवल सिंह तथा सेना के रिटायर्ड जवान चंद्रिका सिंह के बीच पुरानी आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच- छह चक्र गोली चलाई जाने की बात कही जा रही है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें नवल सिंह के दो पुत्र और चंद्रिका सिंह के दामाद व नाती शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुलिस ने चंद्रिका सिंह के लाइसेंसी बंदूक को जप्त कर लिया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है । शनिवार की शाम को भी दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद के कारण झड़प हुई थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और इसकी जांच कराई जा रही है। गांव में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलाई जाने के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसी घटना के दौरान राजमलपीरारी गांव निवासी ललन सिंह उसी उसी रास्ते से जा रहे थे। इस दौरान चली गोली के वह शिकार हो गए। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।