सिवान के भगवानपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

0
pardharsan

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर अंचल कार्यालय पर मंगलवार को बलहां एराजी पंचायत के डेहरी गांव के बाढ़ प्रभावितों ने अनुदान राशि के लिए प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों शिथिलता का आरोप लगाया। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि करीब एक माह से बाढ़ का पानी घर में घुसने के कारण घर छोड़ विस्थापितों की जिदगी गुजारने को हमलोग मजबूर हैं। जब-जब अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि आए तो सभी ने आश्वासन दिया कि सभी परिवार को बाढ़ राहत अनुदान राशि का लाभ दिया जाएगा, लेकिन अब तक किसी एक परिवार को भी इसका लाभ नसीब नहीं हो सका। अनुदान राशि नहीं मिलने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी उपेक्षा किए जाने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने अंचलाधिकारी के नाम से आवेदन देकर बाढ़ राहत अनुदान राशि की भुगतान करने की मांग की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रदर्शनकारियों में सर्वाधिक महिलाएं शामिल थीं। उनका कहना था कि उनके समक्ष भोजन, पेयजल, आवास, सड़क, दवा आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। उनका कोई भी खोज खबर तक नहीं लेता। प्रदर्शनकारियों ने नल का जल योजना का पानी नसीब नहीं होने का भी आरोप लगाया। वहीं सीओ युगेश दास ने कहा कि अनुदान राशि के लिए आंदोलन प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशील है। डेहरी गांव के बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार है। मुखिया के हस्ताक्षर के बाद लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार राम, जयप्रकाश राम, सीता देवी, रघुनाथ महतो, रेणु देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, कविता देवी, मधु देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, चंपा देवी, पूनम देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।