असांव में रास्ते के विवाद को ले मारपीट में चार घायल

0
marpit

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना क्षेत्र के धर्मखोर गांव में दो पट्टीदारों में रास्ते के विवाद में शनिवार की शाम मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के धर्मखोर निवासी सुभाष माझी, श्याम बिहारी माझी, छोटू पासवान, सुमन देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

घायल सुभाष मांझी ने बताया कि पट्टीदारों से रास्ते का विवाद पूर्व से चलता आ रहा है। शनिवार की शाम भी रास्ते को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद हमलोगों ने इसका विरोध किया तो पट्टीदार गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें हम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पूर्व में भी उनलोगों द्वारा मारपीट की गई थी। बताया कि रास्ते का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।