सच्चे मन से आराधना करने पर देवी देवताओं की होती है कृपा: एमएलसी

0
vaishno devi yatra

मातारानी के दर्शन के लिए श्रद्वालुओं का जत्था रवाना

परवेज़ अख्तर/सीवान:- श्रीमाता वैष्णों देवी (माता रानी) के दर्शन के लिए श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रद्वालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे को एमएलसी टुन्ना जी पांडेय, नगर पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, डॉक्टर केडी रंजन, राजद मिडिया प्रभारी उमेश प्रसाद ने सीवान स्टेशन से झंडा दिखाकर रवाना किया। समिति के संयोजक सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह , महासचिव अरविंद पांडेय व समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में यह जत्था अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस मौके पर एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने कहा कि श्रीमाता वैष्णों देवी की दर्शन से जीवन में आत्म विश्वास, नई उर्जा व समृद्वि आती है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले श्रीमाता वैष्णोंे देवी की महिमा गाते है। उन्होने कहा कि हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी हैं। उन्होने कहा कि मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, देवी- देवता कृपा अवश्य करते हैं। इस मौके पर संयोजक श्री सिंह ने कहा कि श्रीमाता वैष्णों देवी के दर्शन से सभी कष्ट दूर होते है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। vaishno devi yatra in siwanडॉ. श्री सिंह ने कहा कि यह जत्था इस साल पांचवे साल जा रहा है। इस जत्थे में कई पुराने सदस्य है, जो हर साल जाते है और कई हर हाल नए सदस्य भी जुटते है। उन्होने कहा कि जत्था कटरा में शनिवार की शाम में पहुंचेगी और उसी रात में मातारानी की दर्शन के लिए भवन जाएगी। मातारानी के दर्शन के बाद सभी सदस्य मथुरा आएंगे। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। इस मौके पर यात्रा प्रभारी अभिषेक कुमार, शम्भूनाथ सिंह, नीलु सिंह, प्रेम कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव, डॉ. अनिरुद्व शर्मा, अभिषेक कुमार आर्यन, प्रशांत कुमार, मुन्ना यादव, दूधनाथ यादव, मंजू देवी, अंशु कुमारी, कैलाशो देवी, अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali