गोपालगंज:- होमगार्ड मैदान में चालको ने अपना मतदान करने के लिए किया हंगामा

0

गोपालगंज: विधानसभा चुनाव को लेकर होमगार्ड मैदान  थावे में वाहन कोषांग बनाया गया था। जहॉ पर वाहनों को  जप्त कर रखा गया था। पिकप ,बोलेरो औऱ स्कोर्पियो के चालक अपना मत देने के लिए उपस्थित पदाधिकारी से कही।लेकिन चालको का मतदान नही हुआ।जिसके कारण चालक हंगामा करने लगे।उनलोगों का आरोप था कि हमलोग अपना मत से बंचित हो जायेगे।हमलोग दूसरे विधानसभा में जाकर कैसे वोट देंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

वही इसके संबंध में कोषांग में तैनात जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार महतो ने बताया कि  विभागीय आदेश के तहत चालको को 29 अक्टूबर को मतदान करना था।लेकिन वाहन उनलोगों के द्वारा 30,31अक्टूबर एवम 1 नवंबर को जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि भोरे औऱ हथुआ विधानसभा के लिए 309 वाहनों को जप्त किया गया था।जो चालक अपना वाहन लेकर बूथ पर रवाना हो गए।उन्होंने बताया कि मत से बंचित चालको को उसी बूथ पर ही वोट देने की बात कही गई।तब जाकर चालक शांत हुए।हंगामा करने वालो में लक्ष्मण गुप्ता, अमित कुमार, सुदामा गिरी,पिंटू कुमार ,इसहाक मियां और अलताभ मियां सहित सैकड़ो चालक शामिल थे।