गोपालगंज:- चनावे जेल मे भी गुंजा छठी मइया का गीत 

0

गोपालगंज: चनावे स्थित मण्डल कारा में लोक आस्था के महा पर्व छठ पर छठी मइया का गीत गूंजता रहा। काराधीक्षक अमित कुमार ने  बताया की कारा में  5 पुरुष कैदी और  20 महिला कैदी  सहित इस बार  कुल 25 कैदियों ने छठ व्रत किया। छठ व्रतियों के लिये कारा प्रसाशन द्वारा सभी  को पूजन सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। उन्होंने बताया की सूर्य उपासना के लिये जेल के  अंदर बने तालाब के  किनारे  छठ प्रतिमा का निर्माण किया गया था। जहॉ पर पुरुष बन्दी छठ व्रत कर भगवान भास्कर का अर्घ दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जबकि उन्होंने बताया की इसके साथ ही बन्दी महिला छठ व्रती के लिए महिला वार्ड में ही एक कुंड का निर्माण किया गया था। जहॉ पर महिला बन्दी छठ व्रती छठ व्रत कर  भगवान सूर्य का अर्घ दिया।  छठ व्रतियों के बीच कारा प्रसाशन द्वारा अंग वस्त्र साड़ी और धोती का वितरण किया था। इसके साथ ही नारियल, सुपली और फल सहित छठ में लगने वाले अर्घ्य देने के लिए सभी सामग्री का व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा किया गया था । उन्होंने बताया की जेल में जितने भी महिला कैदी और बच्चे थे।सभी को अंग वस्त्र उपलब्ध करा दिया गया था। जो महिला छठ नही कर रही उसको भी जेल प्रशासन द्वारा वस्त्र उपलब्ध कराया गया था।