गोपालगंज: भवानी छापर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति हिरासत में

0

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के भवानी छापर गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मायके के लोगों ने दहेज में बाइक के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी डोमा कुशवाहा की पुत्री 22 वर्षीय सोनी कुमारी की शादी आठ माह पूर्व बीते नवंबर महीना में भवानी छापर गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र रणजीत कुशवाहा के साथ हुई थी। गुरुवार की रात सोनी कुमारी की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

शुक्रवार की सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी बीच मृतका के मायके के लोग भी भवानी छापर गांव पहुंच गए। मायके के लोगों ने दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि शादी के बाद ससुराल आने पर सोनी कुमारी से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान की मांग की जा रही थी।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोनी कुमारी की हत्या की गई है। वहीं ससुराल के लोगों का कहना था कि सोनी कुमारी पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। मायके के लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस ने मृतका के पति रणजीत कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मायके के लोगों का बयान दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।