गोरेयाकोठी: अभियान के तहत घर पर लगाया भाजपा का झंडा

0

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर शाम तक केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि उनके पैतृक आवास संग्रामपुर से कार्यक्रम की शुरुआत श्यामकिशोर तिवारी व मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। अभियान के तहत हर घर से अमृत कलश में मिट्टी, पार्टी का झंडा लगाना व प्रधानमंत्री के चलाए जा रहे योजनाओं व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पार्टी का निर्देश है कि कार्यकर्ता हर घर तक पहुंच लोगों को पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दें। संयोजक ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे विधानसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी, बसंतपुर व लकड़ी नबीगंज प्रखंडों के हर घर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस मौके पर गौतम महतो, रामकुमार प्रसाद, जितेंद्र ठाकुर, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।