गोरेयाकोठी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया मिट्टी संग्रह अभियान

0

मुस्तफाबाद समेत कई गांवों से इकट्ठा की गई अमृत कलश में मिट्टी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पंचायत के पुरंदरपुर महादलित बस्ती से शुक्रवार को मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत कलश में मिट्टी संग्रह का कार्य शुरू किया। स्थानीय विधायक देवेशकांत सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी व मंडल उपाध्यक्ष जगमोहन तिवारी की मौजूदगी में मिट्टी का संग्रह किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए लोगों से बताया गया कि केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान की बात सोच कई कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं गोरेयाकोठी दक्षिणी मंडल के मुस्तफाबाद शक्ति केंद्र प्रमुख मुरली उपाध्याय व युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजय गुप्ता के नेतृत्व में मिट्टी इकट्ठा करने का कार्य किया गया। यह अभियान बरदाहा, खगनी, जफरपुरा समेत अन्य गांवों में भी चलाया गया। पार्टी के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशी अहमद खां, अखिलानंद सिंह, रंजय राम, पीयूष श्रीवास्तव, विनय गिरि, कृष्णा बांसफोर, सूरज बांसफोर, मोहन बांसफोर, राजू बांसफोर समेत आदि मौजूद थे।