गुठनी: भूमि विवाद में हुई मारपीट में नौ घायल, दो रेफर

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुठनी थाना क्षेत्र के ममौर गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान ममौर निवासी फौजदार यादव, अर्जुन यादव, शीला यादव, राजांती देवी, प्रिया कुमारी, अनु कुमारी, भगवान यादव और संतोष यादव समेत नौ लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें फौजदार यादव एवं भगवान यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना को ले दोनों पक्षों में तनाव है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से आवेदन मिलता है। मामले की छानबीन की जा रही है।