गुठनी: सरयू नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने ली राहत का सांस

0
saryu nadi

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी जिले के दक्षिणांचल से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर धीरे- धीरे कम हो रहा है। इससे जहां किसानों ने राहत की सांस ली है वहीं बाढ़ विभाग भी राहत महसूस कर रहा है, लेकिन अभी भी दियरा क्षेत्र के लोग परेशान हैं। हालांकि दियरा क्षेत्रों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है। दरौली में अभी भी सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दरौली में रविवार को सरयू नदीका का जलस्तर 60.910 मीटर दर्ज किया गया। वहीं यहा खतरे का निशान 59.82 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से .9 मीटर ऊपर है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 56.460 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से .058 मीटर है। जेई रजनीश कुमार रवि ने बताया कि स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। चिंता की कोई बात नहीं है।