गुठनी: सर्पदंश से महिला की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

0
sanp

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्यासपुर निवासी राकेश साहनी की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को सुनीता अपने घर में काम कर रही थी तभी उसे सर्प ने दंश लिया। उसने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस क्रम में स्वजन कुछ जगह पर झाड़फूंक का सहारा लिए, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। उसकी हालत गंभीर होती गई। इसके बाद स्वजन बुधवार की देर शाम महिला को बेहोशी हालत में मऊ एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतका को एक पुत्र तथा एक पुत्री है। सभी मासूम हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, सरपंच राजेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, किशोर यादव, गुड्डू राय ने स्वजनों से मिल सांत्वना दी।