हसनपुरा: 250 गरीबों के बीच कंबल का हुआ वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के पिपरा चांद परसा गांव में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन के मौके पर राम सुभग कल्याण समिति के सौजन्य से क्षेत्र के 250 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

इस मौके पर समिति के संरक्षक पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह ने कहा कि यह कंबल वितरण का कार्य वर्ष 2014 से लगातार उक्त नेताओं के जन्मदिन के अवसर पर निस्वार्थ भाव से किया जाता है। गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियति में शामिल है। इस मौके पर कन्हैया सिंह, अरुण सिंह, देवानंद गिरि, अभय कुमार सिंह, मोहन सिंह, सत्यानंद सिंह, रवि रंजन, निशांत कुमार, सुशांत कुमार, प्रियंका, गुड़िया, नीरज कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि उपस्थित थे।