हसनपुरा: देवघर से जलाभिषेक करके लौट रहे सीवान के कांवरिया की मौत, आधा दर्जन घायल

0

असंतुलित होकर जीप के पलटने से हुआ हादसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के रहने वाले एक कांवरिया की बाबा बैजनाथ धाम से जलाभिषेक करके लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तकरीबन आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। इधर कांवरिया की मृत्यु की खबर जैसे ही परिजनों को ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी स्व. राजेंद्र सिंह का 42 वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायलों में एक ही गांव के रहने 24 वर्षीय नीरज कुमार सिंह, 20 वर्षीय तेज प्रताप सिंह, 24 वर्षीय अनूप सिंह, 27 वार्षिय नीतीश कुमार, 26 वर्षीय योगेंद्र सिंह , 29 वर्षीय राम कुमार पंडित, 30 वर्षीय परमात्मा भगत शामिल है। सभी का इलाज बोधगया के मगध मेडिकल हॉस्पिटल में हो रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 26 जुलाई को एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव से करीब दर्जन भर कांवरियों की जत्था एक जीप में सवार होकर बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने गई हुई थी। बता दें कि जलाभिषेक करने के बाद सभी लोग लौट रहे थे तभी शनिवार की सुबह बोधगया में उनकी जीप संतुलित होकर ब्रेकर के पास पलट गई। इस हादसे में 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इधर घटना के बाद घायल कांवरियों को बोध गया के मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी ईलाज चल रही है। जबकि हादसे में मृतक कांवरिया के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का शव शनिवार की देर रात्रि तक आने की अनुमान है। वह इधर घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।