हसनपुरा: अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा रंगदारी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त एमएच नगर थाना के डीबी निवासी रोहित सिंह उर्फ सन्नी सिंह व चंदन सिंह के घर पुलिस ने गुरुवार की शाम इश्तेहार चिपकाया। रसूलपुर थाना के पुअनि प्रभात कुमार व स्थानीय थाना के पुअनि राहुल कुमार सिन्हा दल बल के साथ गुरुवार की शाम उसके घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा हथियार के बल पर रसूलपुर में रंगदारी मांगी गई थी। जहां पीड़ित द्वारा रसूलपुर थाने में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 171/23 दर्ज की है।