बड़हरिया में लगा भीषण जाम, लोग रहे हलकान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जाम लगने से सभी लोग परेशान रहे। मुख्यालय स्थित बरौली, जामो, मीरगंज, सिवान एवं तरवारा रोड में लगे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। इस दौरान वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। जाम के कारण बाजार की विधि-व्यवस्था कुछ देर के लिए थम सी गई थी। बाजार में खरीदारी करने तथा दूर-दराज जाने वाले लोगों को जाम से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं जाम हटाने में प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। जाम में बाइक, चार पहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। इस संबंध में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव से पूछने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं कुछ देर के बाद पुलिस आकर जाम हटाने में मदद की। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अतिक्रमण से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए प्रशासन को कोई स्थायी कदम उठानी चाहिए।