हुसैनगंज: विवाहिता की हत्या मामले में पति सहित छह के विरुद्ध प्राथमिकी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में 25 सितंबर की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतका की पहचान सिधवल निवासी विवेक यादव की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता हरिहांस पश्चिम टोला निवासी कन्हैया यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने दामाद विवेक यादव एवं सुनील यादव, राजू यादव, चंदा यादव, भागमनी देवी तथा रानी कुमारी पुत्री की हत्या करने शव को जला देने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 14 मई 2022 को सिधवल निवासी चंदा यादव के पुत्र विवेक यादव के साथ अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी की थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान उपहार स्वरूप करीब चार लाख का सामान दिया था। बावजूद इसके पुत्री के ससुराल वाले बुलेट की मांग कर रहे थे और इसके लिए पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। मैं दो सितंबर को पुत्री के ससुराल वालों से मिलकर छह महीने के अंदर बुलेट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसी बीच उक्त लोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर शव को जला दिया। थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।