भूमि विवाद में पट्टीदारों ने सीआरपीएफ जवान की पत्नी को मारी गोली

0
goli mari

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा दुबे टोला गांव में बुधवार की रात करीब सात बजे एक महिला को उसके पट्टीदारों ने जमकर पीटा, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला करते हुए दो गोली फायर की गई। गोली महिला के गर्दन और मुंह में को भेदती हुई निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब महिला के घर पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसे इलाज के लिए देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि गोली महिला को भेदती हुई निकल गई है। वह खतरे से बाहर है। घायल महिला गांव के ही सीआरपीएफ जवान कृष्ण नाथ दुबे की पत्नी पुष्पा दुबे (38) बताई जाती है। सदर अस्पताल में इलाजरत पुष्पा दुबे के बयान पर पुलिस ने पट्टीदार अंकित कुमार दुबे,मुकुल दुबे, उसके पिता शत्रुघ्न दुबे समेत छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 24/19 दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रवि कांत दुबे ने मामले में बताया महिला और उसके पट्टीदारों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने दो केस दर्ज कराया था। जिसको उठाने के लिए अक्सर उसके पट्टीदार उस पर दबाव बनाते थे। बुधवार की रात वह घर पर अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर उसके पट्टीदारों ने उस पर जानलेवा हमला किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali