इंद्रदेव सिंह पटेल को मिली जदयू की कमान 

0
JDU

परवेज अख्तर/सिवान : जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी नवीन कुमार आर्य ने पचरुखी प्रखंड के नथनपुरा निवासी इंद्रदेव सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठनारायण सिंह के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से जदयू सिवान का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इंद्रदेव पटेल के जदयू के जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बता दें कि दो दिन पूर्व जदूय की कार्यसमिति की बैठक में स्थाई जिलाध्यक्ष की मांग की गई थी। इसके बाद राज्य स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों ने इसकी चर्चा प्रदेश में की। इसके बाद इंद्रदेव पटेल को स्थाई तौर पर जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक श्यामबहादुर सिंह, हेमनारायण साह, रमेश सिंह कुशवाहा, कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,मुर्तजा अली कैसर, मंसूर आलम, अब्दुल करीम रिजवी, विशंभर सिंह,जिप अध्यक्ष संगीता यादव, जयराम चौधरी, निकेश चंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, युवा जदयू अध्यक्ष सोहन राम, प्रभुनाथ महतो, विजय कुशवाहा, सत्येंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर,विजय प्रसाद वर्मा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।aawedan उधर मनोनीत जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल कहा कि मैं पार्टी के प्रति लगातार कई वर्षों से कर्मठ सिपाही बनकर पार्टी की सेवा करते आ रहा हूं। मैं पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बूथ स्तर तक एक नई कमेटी का गठन करूंगा। वहीं बधाई देने वालों जदयू कोषाध्यक्ष नागेंद्र पटेल,युवा अध्यक्ष महावीर प्रसाद, माधो सिंह,उमेश सिंह पटेल, प्रकाश सिंह, बबलू सिंह, विपेंद्र सिंह, कमला सिंह, भोला सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि शामिल हैं। ज्ञात हो कि पिछले जदयू अध्यक्ष राजेश्वर चौहान एक वर्ष पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद से इंद्रदेव सिंह पटेल कार्यकारी अध्यक्ष थे। इनके अच्छे काम तथा पार्टी को सही दिशा में रखने हेतु इनाम मिला है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali