जीरादेई: कृष्ण की छठी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के भरौली मठ में शनिवार को संत रामनारायण दास महाराज के सानिध्य में भगवान कृष्ण की छठी मनाई गई। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना के बाद रामनारायण दास महाराज ने उनके जीवन के अंश पर प्रकाश डालते हुए महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने प्रत्येक नेतृत्व विविध परिस्थितियों में विविध लोगों के लिए कर यह सिद्ध किया कि व्यक्ति समाज के ऋण को अपने सामान्य कार्यों व पूजन द्वारा उतार सकता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं आचार्य अरविंद मिश्र ने कहा कि कृष्ण का जीवन दर्शन मानवीय विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कृष्ण संपूर्ण नेता थे जो अपने छह ईश्वरीय गुणों शक्ति, धन, ज्ञान, सौंदर्य, त्याग के कारण विभिन्न स्थानों पर नेतृत्व करते थे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसमें काफी संख्या में लोगों प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर डा. राजन सिंह, प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, बृजबिहारी दुबे, श्रवण कुमार, मुखिया नागेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here