जीरादेई: सीताराम नाम महायज्ञ आरंभ

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के भरौली मठ परिसर में गुरुवार से सीताराम नाम महायज्ञ आरंभ हो गया। यह महायज्ञ सवा महीने तक चलेगा। गुरु राम नारायण दास महाराज ने बताया कि राष्ट्र में शांति सद्भाव व निरोगता प्रदान के लिए सीता राम नाम महायज्ञ आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सीताराम का जाप करने से जनमानस का कल्याण होता है तथा मनुष्य का कष्ट समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

आचार्य अरविंद मिश्र ने बताया कि सीताराम नाम महायज्ञ सवा महीने तक चलेगा इसमें महाराज के शिष्यों व क्षेत्रीय जनता की सहभागिता है। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में यजमान बनने के लिए रामभक्तों की पंक्ति लगी हुई है जो अपनी श्रद्धा व भक्तिभाव से इस यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं। इस मौके पर काफी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे