जीरादेई: विद्यालय के संस्थापक सदस्य के निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के संस्थापक सदस्य नर्वदा प्रसाद का का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नर्वदा बाबू विद्यालय के संस्थापक सदस्य थे तथा शिक्षा के अलख जगाने में अनवरत लगे रहते थे। उन्होंने बताया कि वे कैथी लिखावट के महान ज्ञाता थे। उनके पास गांव जवार के लोग भूमि संबंधी दस्तावेज को समझने आते रहते थे। इनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर बच्चों को छुट्टी दे दी गई। शोक व्यक्त करने वालों में लोकपाल प्रशांत कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, लाइजेनिंग आफिसर नीलेश कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह, मुखिया मनोज मांझी, पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह, शिक्षिका अर्चना सिन्हा, मनोरंजन सिंह, अंगद प्रसाद, पवन सिंह, डा. रामाजी प्रसाद आदि शामिल थे।