सिवान: लोजपा (रा) की बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सलेमपुर स्थित मुन्ना कुमार मांझी के आवास पर शुक्रवार को लोजपा (रा) सदर प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार मांझी तथा संचालन जिला सचिव शैलेश पासवान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अभी से ही 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए घर-घर उनके सिद्धांतों एवं पार्टी की नीतियों को समझाना है। जिला उपाध्यक्ष मोनु गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं से प्रखंडों में सम्मेलन करने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी बनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में परशुराम मांझी, दयानंद पांडेय, महताब अली, छोटेलाल मांझी, अजय कुमार दुबे, शंभू साह, रामाशीष मांझी, पप्प राम, शैल देवी, ज्योति राज आदि उपस्थित थे।