जीरादेई: खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी गई मौसम के अनुकूल खेती की जानकारी

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के परिवर्तन परिसर में मंगलवार को खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीरादेई और अंदर प्रखंड के काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में किसानों की आमदनी में वृद्धि और मौसम आधारित कृषि के बारे में जानकारी दी गई। इफ्फको के क्षेत्रीय अधिकारी ने किसानों को दानेदार उर्वरकों से निर्भरता को कम करते हुए लिक्विड उर्वरकों के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कृषि विभाग सिवान के सहायक निदेशक द्वारा धान, मक्का, अरहर आदि की वैज्ञानिक खेती और बिहार सरकार के तरफ से संचालित योजनाओं बारे में जानकारी दी गई। परिवर्तन के कृषि फैसिलिटेटर द्वारा भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान को किसानों के साथ साझा किया गया। इस कार्यशाला में जनहितार्थ परिवर्तन किसान उत्पाद समूह द्वारा किसानों को दी जा रही सेवाओं से अवगत कराया गया।