जीरादेई: समस्त पापों के नाश के लिए यज्ञ ही सरल उपाय

0
  • कलशयात्रा के साथ मारुतिनंन्दन महायज्ञ का शुभारंभ
  • 1 हजार एक कन्याओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया भाग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के भरौली मठ परिसर में शनिवार को नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ कलशयात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। यज्ञ परमसंत श्रीरामनारायण दास जी महाराज के सान्निध्य में शुरू हुआ। आचार्य अरविंद मिश्र ने बताया कि यज्ञ समस्त पापों का नाश करने के लिए सरल उपाय है। कहा कि बजरंग बली कलियुग के देवता हैं। इनके पूजन से समस्त बाधाओं का निवारण होता है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी बसंत पंचमी के दिन यह यज्ञ शुरू हुआ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मठ परिसर में लगभग 25 साल से प्रत्येक बसंत पंचमी के दिन से यज्ञ शुरू होता है। यज्ञ के आचार्य अरविंद मिश्र व मुख्य यजमान मुखिया नागेन्द्र सिंह हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा मठ परिसर से गांव भ्रमण करते हुए भरौली सोना नदी के तट पर पहुंची जहां से श्रद्धालु कलश में जल भर कर पुन: मठ परिसर पहुंचे। जहां कलश स्थापना की गयी। मौके पर कमलवास दुबे, समाजसेवी नन्दजी चौधरी, जयप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, राजेश सिंह व उपेंद्र सिंह थे।