नए सिरे से विकसित करने के लिए जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ चयन

0
siwan jn

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जंक्शन को नए सिरे से विकसित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। जंक्शन को पिछले कुछ सालों में यात्रियों की होने वाली संख्या के अनुसार किया जाएगा। जंक्शन का आधुनिकीकरण करते हुए हाइटेक बनाया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार इस नई योजना के तहत जंक्शन पर दस से बीस करोड़ रुपये का निवेश होगा और इसका काम एक साल या अधिकतम डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन की तर्ज पर विकसित किए जाने को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

योजना के तहत कराए जाएंगे ये कार्य :

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत जंक्शन परिसर में सड़कों को चौड़ा करने, अवांछित संरचनाओं को हटाने, उचित रूप से डिजाइन किया जाएगा। साथ ही साइनेज, पैदल मार्ग, पार्किग क्षेत्र, लाइट की व्यवस्था आदि कार्य होंगे। वहीं जंक्शन पर मुक्त वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी। अधिक आरामदायक और टिकाऊ फर्नीचार की व्यवस्था प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, विश्राम कक्ष व कार्यालयों में होगी।

महिलाओं व दिव्यांगों के लिए होगी विशेष सुविधाएं:

महिला व दिव्यांग यात्रियों के लिए जंक्शन पर पर्याप्त संख्या में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। एयर कंडीशन बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए अलग से डिस्कशन हाल होगा।

कहते है अधिकारी :

सिवान जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन हुआ है। जंक्शन का नए सिरे से विकसित किया जाएगा। जंक्शन का आधुनिकीकरण करते हुए हाइटेक बनाया जाएगा।

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी