लकड़ी नबीगंज: बिस्कोमान चेयरमैन का महागठबंधन कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नबीगंज हास्पिटल चौराहे पर मंगलवार की शाम पटना बिस्मान के चेयरमैन व गोपालगंज के नागरिक विकास सेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का पूर्व मुखिया सह राजद नेता अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके पर बिस्कोमान के चेयरमैन ने कहा कि किसानों को सहूलियत के लिए कई आवश्यक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

साथ ही पैक्स को नए तकनीकी से जोड़कर किसानों को सहूलियत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की सरकार के पहल सरकार की सराहना की। इस मौके पर सासाराम और बक्सर के कोआपरेटिव अध्यक्ष सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींदर यादव, पूर्व प्रमुख अरुण यादव, आचार्य संतोष मिश्रा, राजद अध्यक्ष समीउल्लाह सिद्दीकी, जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, जिला जदयू उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा आदि उपस्थित थे।