लकड़ी नबीगंज उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह पर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोप

0

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह पर एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने एवं गलत संबंध बनाने का प्रयास का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कोर्ट परिवाद के आधार पर बसंतपुर कांड संख्या 591/23 दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिक में बताया गया है कि गांव की एक नाबालिक लड़की और उसकी सहेली एक लड़के की बाइक पर बैठकर कपड़े की खरीदारी कर बसंतपुर से घर लौट रहे थे तभी रहे थे की पडौली नहर पर चिमनी के पास दो बाइक से पहुंचे प्रेम राजन सिंह और राजू सिंह दोनों ने उसे घेर कर छेड़खानी करते हुए वीडियो बना लिए। इस वीडियो को प्रसारित करने का भय दिखा कर जबरदस्ती मशरख ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो भाग कर हम लोगों को लेकर गांव आए तथा सभी बातों की जानकारी अपने अभिभावक को दी। इस मामले में मेरे अभिभावक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस द्वारा प्रक्रिया नहीं करने पर पीड़िता के पिता ने कोर्ट में परिवाद दायर किए। इस संबंध में पूछे जाने पर केस के अनुसंधानक बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक कर अनुसंधान जारी है। कई संगीन धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के बावजूद आरोपित पुलिस के साथ बीडीसी के बैठक में भाग लेते देखा गया। वहीं आरोपित उप प्रमुख ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दुर्भावना से ग्रसित होकर मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।