लकड़ी नबीगंज: मुखिया पुत्र और पूर्व मुखिया पति सहित पांच गिरफ्तार

0
giraftar

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र में मतगणना के बाद नवनिर्वाचित जगतपुर पंचायत की मुखिया रूमा देवी के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह के साथ प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा बंधक बनाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में घायल विभिषेक कुमार सिंह के फर्द बयान पर पूर्व मुखिया पति भगवान सिंह समेत नौ लोगों को नामजद तथा अन्य को आरोपित किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं दूसरी ओर पूर्व मुखिया पति भगवान सिंह ने बसंतपुर थाना में आवेदन देकर मुखिया पुत्र विभिषेक सिंह समेत 11 लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस दोनों तरफ से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार लोगों में पुलिस घायल विभिषेक सिंह, भगवान सिंह, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह शामिल हैं। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।