देर रात एसपी नवीन चंद्र झा ने किया थानों का निरीक्षण

0
sp

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार की देर रात एसपी नवीन चंद्र झा ने आंदर थाना व हुसैनगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने में लंबित कांडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात अभिलेखों की जांच की। जांच के बाद एसपी ने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष से कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पाए। मुंशी से लेकर तमाम अधिकारियोंं से पूछताछ किया। उन्होंनेे थानाध्यक्ष से लेकर तमाम अधिकारियों को कई तरह के विशेष दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि हुसैनगंज, आंदर व अन्य थानों का निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष व तमाम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। बसंतपुर गोली मारकर हत्या मामले में परिजनों ने बताया है कि पांच दिन पूर्व किसी से भूमि का विवाद हुआ था, उसने धमकी दिया था कि गोली मार देंगे। उनका कहना है किवहीं लोगों ने गोली मार दी। जिन लोगों का नाम दिया है उनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM