महादेवा कुशवाहा मोड़: अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर युवक घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के कुशवाहा मोड़ समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल की पहचान तरवारा बाजार निवासी मोहन साह के पुत्र रवीश के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बाइपास हाइवे पर हकाम की तरफ से एक युवक बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था। सामने एक बोलेरो को उसका चालक मोड़ रहा था तभी युवक की नजर बोलेरो पर पड़ी और वह अनियंत्रित होकर गिर गया।