सिवान: आगामी सत्र के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 15 तक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला क्रिकेट संघ की बैठक राजेंद्र स्टेडियम में संघ अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी सत्र 2022-23 के लिए क्रिकेट गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र के लिए निबंधन का कार्य सात से 15 नवंबर तक होगा। निबंधन के समय खिलाड़ियों तथा क्लबों को सभी प्रपत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा करने होंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

निबंधन फार्म संघ के कार्यालय आंदर ढाला रामनगर स्थित राजपूत भवन में सुबह दस बजे से दो बजे तक जमा किए जएंगे। बैठक में पूर्व सचिव शमशेर अहमद, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद, कोषाध्यक्ष फैयाज खान, नदीम असरार, शशिकांत, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।