तरवारा सकरा: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में रविवार को आपसी विवाद में दोनों पक्षों में चाकूबाजी हो गई। इसमें एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

युवक की पहचान सकरा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि गांव में आठ कट्ठा भूमि है। जहां धान की रोपाई हुई है। रविवार की सुबह कटाई होने के बाद बोझा ढोने का काम चल रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों ने रोक लगा दी और मारपीट करने लगे। इस बीच एक हमलावर ने पीछे से चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल युवक सोनू ने स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है।