महाराजगंज: पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की पत्नी बसंती देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य धर्मनाथ पांडेय व नागेश्वर पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजा के साथ हुई। इस अवसर पर रघुवीर सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में रघुवीर सिंह पुस्तकालय से वाचनालय समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच कक्षा 10 की पुस्तक का वितरण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

स्वतंत्रता सेनानी ने कहा कि रघुवीर सिंह पुस्तकालय समिति का प्रयास गरीब असहाय बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। समिति के प्रयास से सैकड़ों गरीब परिवार के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही समिति की ओर से गरीब असहायों के लिए माता की रसोई में भोजन, गर्म कपड़े, च्यवनप्राश व मुफ्त दवा उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर डा. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, कुमार राज कपूर टीपू, कुमार आशुतोष, जलेश्वर सिंह, नवीन सिंह, रामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।