महाराजगंज: चालक के पुत्र बना स्कूल टॉपर

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय के छात्र व प्रखंड के रामापाली गांव निवासी आटो चालक संतोष चौधरी के पुत्र भानु कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक लाकर स्कूल टापर बना है। वहीं उसकी बहन रवि तान्या बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में प्रखंड टापर बनी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

भानु की सफलता पर मां रेणु देवी, बहन रवि तान्या और रितु कुमारी तथा भाई जयंत कुमार सहित परिवार खुशी का माहौल है। वहीं प्रखंड के बलिया गांव निवासी पूर्व शिक्षक संतोष कुमार पांडेय के पुत्र मंगलम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 416 अंक लाकर परिवार का नाम रोशन किया है। मंगलम ने बताया कि आगे चलकर सिविल सेवा में जाने की इच्छा जताई। पसनौली गांव निवासी हंसराज सिंह के पुत्र हनी कुमार ने 394 अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।