महाराजगंज: परिचर्चा में बंगरा गांव की पहचान को सहेजने पर बल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शनिवार को गांव के इतिहास को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में शामिल रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने कहा कि आज हमारे समक्ष अपनी पहचान को सहेज कर रखना जरूरी है। वीर सेनानियों की भूमि बंगरा गांव में अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने की बात घटना आदि में गांव का क्या योगदान रहा इस तरह से तैयार किया जाए कि आने वाली पीढ़ी यह सुनिश्चित करे कि सेनानियों की भूमि बंगरा वंदनीय है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं दूसरी ओर शिवशंकर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देवशरण सिंह की स्मृति में निर्मित देवशरण सिंह स्मारक की तरह ही गांव के इतिहास को लेकर पुस्तक लिखने का कार्य किया जाए जहां के करीब तीस स्वतंत्रता सेनानी अपनी जान कुर्बान कर आजाद भारत में शामिल रहे। इसके लिए समिति ने बताया कि इस पुनीत कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए संकल्प लेकर कार्य आरंभ किया जाए। इस मौके पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू, संत जलेश्वर सिंह, स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य मैकेनिकल ई. परमानंद सिंह, सेवानिवृत्त बिहार सरकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।