महाराजगंज: बच्चों के विवाद में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल, दो रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के खेल के विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में कमलेश कुमार राम, चंदेश्वर राम, उर्मिला देवी, संजय राम आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को कमलेश कुमार राम तथा कालीचरण मांझी के बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान दोनों बच्चों के अभिभावक आपस में भीड़ गए। इसमें दोनों पक्षों से कमलेश कुमार राम, चंदेश्वर राम, उर्मिला देवी, संजय राम समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां कमलेश कुमार राम व चंदेश्वर राम को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।