महाराजगंज: जिस घर में नारी का होता है सम्मान वहां होता है लक्ष्मी का वास : प्रियंका शास्त्री

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नखास चौक स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में पूजा अर्चना तथा प्रवचन सुनने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रियंका शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनाते हुए नारी के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कभी भी नारी का अपमान नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में लक्ष्मी व अन्य देवताओं का वास होता है तथा जिस घर में नारी का अपमान होता है लक्ष्मी उस घरसे नाता तोड़ लेती है। उन्होंने कहा कि जब भी मनुष्य अधर्म की ओर बढ़ता है तब नारी, पुत्री, माता, पत्नी एक मित्र के रूप में सही सलाह देती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिलाएं घर की संपत्ति अर्थात लक्ष्मी का रूप होती है। शास्त्रों में वर्णित है कि घर की महिला सर्वगुण संपन्न हो तो समस्याओं को उस घर में स्थान नहीं मिलता। वह मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। भाग्यशाली होते हैं ऐसे घर जिन घरों की महिलाओं में कुछ विशेष गुण विद्यमान होते हैं। उस घर में लक्ष्मी को बुलाने के लिए निमंत्रण नहीं देना होता बल्कि उस घर की महिला ही लक्ष्मी का रूप होती हैं। मीठे वचन बोलने वाली, आस्तिक, सेवा भाव रखने वाली, क्षमाशील, दानशील, बुद्धिमान, दयावान और कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा से करने वाली लक्ष्मी का रूप होती है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।