महाराजगंज-मशरख रेलखंड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0
speed trail

परवेज अख्तर/सिवान : 14 वर्षों के इंतजार के बाद महाराजगंज-मशरख नई रेल खंड पर इसी माह 22 से ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। इसके लिए गुरुवार की संध्या मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी सुधांशु शर्मा, मुख्य इंजीनियर कैलाश सिंह,उप मुख्य इंजीनियर बीके सिंह ने महाराजगंज स्टेशन पहुंचकर सभा स्थल सहित परिसर के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इसके बाद महाराजगंज से मशरख तक रेल खंड का निरीक्षण मोटर ट्रॉली से किया। ज्ञात हो कि इस खंड पर छह स्टेशन क्रमश: विशुनपुर, सरहरी, बड़कागांव,बसंतपुर, सागर सुल्तानपुर तथा मशरख है। सभी स्टेशनों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने 19 फरवरी 2004 को महाराजगंज-मशरख नई रेल खंड का शिलान्यास किया थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali