महाराजगंज: राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन की सफलता को ले बैठक

0
baithak

आमंत्रित करने के लिए कमेटी का गठन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन की समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय में आठ एवं नौ अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही सम्मेलन की सफलता के लिए समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम में चिमनी मालिकों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए समिति के सचिव रवींद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं प्रखंड के सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि से संपर्क और निमंत्रण/सहयोग के लिए दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इसमें टुनना मियां को भी शामिल किया गया। वहीं शहर में लोगों से संपर्क कर निमंत्रण देने के लिए समिति के अध्यक्ष हरिशंकर आशीष के नेतृत्व में तीसरी टीम बनाई गई। बैठक में कई लोग उपस्थित थे।