महाराजगंज: वार्ड सदस्य के उपचुनाव में मुनसैरा देवी विजयी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के तेवथा पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार किसान भवन में मतगणना कराई गई। इसमें मुनसैरा देवी विजयी घोषित की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा. रवि रंजन ने बताया कि मुनसैरा देवी को 251 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 219 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी ने मुनसैरा देवी को प्रणाम पत्र दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं नौ पंचायतों में पंच पद के लिए निर्विरोध घोषित किए गए। जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। पंच पद के लिए जिगरहवां पंचायत से ज्ञांति देवी, टेघड़ा पंचायत से राजकुमारी देवी, तक्कीपुर पंचायत से अभय कुमार सिंह, तेवथा पंचायत से कुंती देवी, पटेढा पंचायत से मुनर देवी, पोखरा पंचायत से प्रेमचंद साह, माधोपुर पंचायत से राजकुमारी देवी, शिवदह पंचायत से उर्मिला देवी तथा सारंगपुर पंचायत से सीता देवी निर्विरोध चुनी गई हैं।