भगवानपुर हाट: तीन पदों का परिणाम घोषित, हंसराज बने बीडीसी सदस्य

0

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट पंचायत उप चुनाव का मतगणना शनिवार को एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज भगवानपुर के परिसर में हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डा. कुंदन ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की। पंचायत समिति भाग संख्या 3 से हंसराज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश साह को 203 मतों से पराजित किया। हंसराज कुमार सिंह को कुल 693 मत मिले जबकि जय प्रकाश साह को 490 मत मिले।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं भीखमपुर पंचायत में हुए वार्ड संख्या एक से कौशल्या देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामरती देवी को छह मतों से पराजित किया। कौशल्या देवी को 142 मत मिले जबकि श्यामरती देवी को 136 मत मिले। इसी पंचायत के वार्ड संख्या पांच से लैला बीबी ने परशुराम प्रसाद को चार मतों से हराया। लैला बीबी को 58 मत तथा परशुराम प्रसाद को 54 मत मिले। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।