महाराजगंज: दहेज को ले विवाहिता की हत्या

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना के हहवां में दहेज को ले ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका की पहचान हहवां निवासी नीरज राम की पत्नी सिंगारी देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन हहवां पहुंच रोने लगे। बताया जाता है कि सराय ओपी के बड़कागांव निवासी सुरेश राम की पुत्री सिंगारी देवी की शाम हहवां निवासी नन्हें राम उर्फ गणेश राम के पुत्र नीरज राम के साथ 29 मई 22 को हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री के ससुराल वालों ने फोन किया कि सिंगारी देवी की तबीयत खराब है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

यह यह सुनते ही हमलोग जब पुत्री के ससुराल पहुंचे तो उसके ससुराल में कोई नहीं था। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री का शव एक मक्का के खेत में रखा हुआ है। वे लोग खेत में पहुंच शव को घर लाए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को एक लाख रुपये और सोने की चेन के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। नहीं देने से हमेशा उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मार देने की धमकी दी जाती थी। घटना स्थल पर पहुंची एसआइ नेहा कुमारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर एफआइआर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here