भगवानपुर हाट: महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर मिला युवक का दो टुकड़ों कटा शव

0
Dead Body

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर बड़कागांव सीमा पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगौली गांव के समीप मंगलवार को एक युवक का ट्रेन से कट कर दो टुकड़ा में शव ग्रामीणों ने देखा। बड़कागांव पंचायत की मुखिया प्रिया सिंह के पति विकास कुमार सिंह विरप्पन ने बताया कि मंगलवार की शाम 3.30 बजे के करीब थावे जाने वाली ट्रेन से यह घटना हुई है। शव दो टुकड़ाें में बंट गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

आधा हिस्सा से करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरा हिस्सा पाया गया। मृतक के शरीर पर गंजी, शर्ट एवं पैंट है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच स्थिति का जायजा ली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल रेलवे के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण सारण के मशरख रेल पुलिस को सूचित कर दिया गया है। रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है।