महाराजगंज: महाभंडारा सह सीता राम कीर्तन का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में रविवार को महाभंडारा सह सीता राम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कीर्तन मंडली में शामिल पुरोहित तारकेश्वर उपाध्याय ने सम सामयिक सुर ताल पर सीता राम कीर्तन कार्यक्रम को आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूसरी ओर पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के संस्थापक सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर ने बताया कि सीता राम कीर्तन से आत्मशक्ति का अभ्युदय, व्यक्तित्व निर्माण, सद्चिंतन, सत्कर्म, सद् व्यवहार, श्रद्धा संवर्धन स्थापित करने में सफलता हासिल की जा सकती है। नियमित उपासना, परिवारों में सुसंस्कार, सतत स्वाध्याय, तुलसी स्थापना सूर्य को अर्घ्य देने आदि से अदृश्य शक्ति का समावेश मानव शरीर में शामिल होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका तुषार, भास्कर कुमार, सीतांशु सिंह, सन्नी सिंह, उप मुखिया कौशल्या देवी, बलिदानी की पत्नी निर्मला देवी आदि शामिल थे।