सिवान: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं समस्याएं, दिए निर्देश

0

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने आम लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल निपटारे का आदेश दिया। जनता दरबार में लगभग 120 से ज्यादा शिकायत प्राप्त हुए, जिसे संबंधित विभागों को त्वरित निवारण हेतु भेजा गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूरभाष से समस्याओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को फोन लगाकर समस्याओं का निष्पादन किया गया। विभिन्न विभागों जैसे राजस्व विभाग, बिजली विभाग, विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित समस्या का समाधान किया गया।

शिकायतकर्ता अरविंद कुमार पांडेय, चैनपुर निवासी द्वारा जमीन अतिक्रमण के संबंध, गोपाल प्रसाद वर्मा भूमि की पैमाइश्, मैरवा निवासी कामेश्वर सिंह जान से मारने एवं फर्जी केस में फ़साने की धमकी देने की समस्या, इत्यादि को लेकर जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे थे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जावेद अहसन, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, विकाश कुमार और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।