महाराजगंज: गौ की सेवा से ईश्वर की सेवा

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित गौरीशंकर गौशाला व बाला बाबा मठ परिसर में मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआइसी के अधिकारी प्रेमनाथ उपाध्याय व शिक्षक गौरव उपाध्याय ने गौ पूजन कर गायों को चारा उपलब्ध कराया। दोनों जगहों पर भूसा, चोकर, गुण के रूप में गायों को चारा उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महाराज ने बताया कि गौ के विभिन्न अंगों में ईश्वर का वास होता है। इसलिए गौ की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। गौ की रक्षा हमारा धर्म होना चाहिए, क्योंकि गाय का दूध स्वस्थ्य जीवन के लिए आवश्यक है। इस मौके पर मुखिया मंटू द्विवेदी, प्रवीण मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा व विजय सिंह नेता थे।’