महाराजगंज: ससुराल में रह रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के खानपुरा गांव में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। मुर्गी फॉर्म के नजदीक से पुलिस ने मंगलवार को शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दिया है। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की पिटाई करने के बाद गला दबा हत्या की गई है। मृतक पचरुखी थाने के कोहरवता गांव के मो. नुरुल हक का पुत्र कौसर अली था। वह पिछले चार वर्षों से अपने ससुराल खानपुरा गांव में रहता था। सिकटिया बाजार पर इलेट्रॉनिक की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब लोग सुबह में खेतों में काम करने निकले थे। लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शादी से पूर्व विदेश रहता था। जबकि शादी के बाद से ससुराल में ही रहता था। परिजनों की माने तो ससुराल में हमेशा विवाद होता था। पूर्व में युवक पर कई बार जानलेवा हमला हुआ था। जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी थी। मृतक के दो अबोध बेटे हैं। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के ससुर शेख दिलशेर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच के पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर पड़ा था शव

महाराजगंज थाना के खानपुरा में हुई हत्या के बाद गांव में सनसनी है। मृतक कौशर अली का शव जहां पड़ा था, वहां से उसका ससुराल महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। मारपीट के बाद हत्या किसी के गले नहीं उतर रही है। युवक जरूर चिल्लाया होगा। उस परिस्थिति में किसी के कानों तक चिल्लाने की आवाज नहीं पहुंची। यह संदेह पैदा कर रहा है। यह भी चर्चा है कि अन्यत्र हत्या कर शव वहां फेंक दिया गया है। हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, पर्स, चाभी का गुच्छा बरामद किया है। फिलहाल गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।