मैरवा: भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं : जदयू

0

मैरवा हरिराम महाविद्यालय परिसर में कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। वह लोकतंत्र को एक आदमी के हाथों में सौंपना चाहती है। यह बातें जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के मैरवा हरिराम महाविद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहीं।उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति को आपातकाल से भी बदतर बताते हुए कहा कि इस समय लोकतंत्र लहूलुहान है। संविधान के ढांचे नष्ट किए जा रहे हैं। इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है?

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर रोटी सेंकने वालों को देश की जनता अब समझ चुकी है। लोगों ने भाजपा हटाओ देश बचाओ का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि 2024 आइएनडीआइए का होगा। उन्होंने आगे कहा कि कपूरी चर्चा का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरुकता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धि और कर्पूरी के विचारों को धरातल पर उतारने का मुख्यमंत्री ने जो काम किया है उसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर सांसद कविता सिंह समेत जदयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।